.....श्री काशीराम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बरामदपुर, सुलतानपुर के ऑफिशियल वेबसाइट पर आपका स्वागत है।.....

बुधवार, 3 जनवरी 2024

अत्यधिक ठण्ड एवं शीतलहर/घने कोहरे के कारण जूनियर की कक्षाएं स्थगित

Shri Kashiram Rastriya Inter College
👉आवश्यक सूचना

कक्षा 6, 7 व 8 के सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि जिलाधिकारी महोदया सुलतानपुर के आदेशानुसार जनपद में अत्यधिक ठण्ड एवं शीतलहर / घने कोहरे के प्रकोप के कारण  04/01/2024 से 14/01/2024 तक जूनियर की कक्षाएं स्थगित रहेंगी। अतः जूनियर के छात्र विद्यालय न आएं।

नोट - कक्षा 9, 10, 11 और 12 की कक्षाएं चलेंगी।

प्रधानाचार्य
श्री काशीराम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज  
मुरादाबाद, बरामदपुर,
सुल्तानपुर।

गुरुवार, 15 दिसंबर 2022

तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन

Shri Kashiram Rastriya Inter College

अखण्डनगर (सुल्तानपुर)। श्री काशीराम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मुरादाबाद, बरामदपुर, सुल्तानपुर के तत्वावधान में स्काउट गाइड का तीन दिवसीय शिविर वृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। शिविर के अंतिम दिन अतिथियों ने शिविर का निरीक्षण किया और गाइड से शिविर के दौरान मिले प्रशिक्षण की जानकारी ली। इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ० सुभाष चन्द्र वर्मा ने कहा कि स्काउट हमें दूसरों के लिए जीने की कला सिखाता है। देश के लिए सुयोग्य नागरिक बनाता है। हम आपातकाल में कैसे रहें, सीमित संसाधनों में कैसे अपने लिए भोजन पानी की व्यवस्था करें आदि की सीख मिलती है। स्काउट गाइड प्रशिक्षक महेंद्र कुमार वर्मा रेनू वर्मा वह कविता वर्मा ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में बच्चों को प्रार्थना, झंडा गीत, नियम, प्रतिज्ञा, स्काउटिंग गाइडिंग का संक्षिप्त इतिहास, बाया हाथ मिलाना,  चिन्ह,  सेल्यूट, खोज के चिन्ह, सीटी के संकेत, गांठ फांस बंधन, प्राथमिक सहायता, खुले स्थान में भोजन बनाना मुख्य रूप से चोखा और बाटी, साहसिक क्रियाकलाप,  योगासन आदि की जानकारी दी गई इस मौके पर मौके पर प्रधानाचार्य डॉ० सुभाष चंद्र वर्मा, मनोज कुमार शुक्ल, श्री अशोक कुमार सिंह, बृजेश कुमार यादव, हितेश सिंह, सचिन यादव, नरेंद्र यादव, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार गौतम, राजेश कुमार, श्रीमती ओमलता वर्मा, आनंद द्विवेदी, अरुण कुमार यादव विनोद कुमार पाण्डेय एवं अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

शनिवार, 8 अक्टूबर 2022

संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान

Shri Kashiram Rastriya Inter College
श्री काशीराम राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज, मुरादाबाद, बरामदपुर, सुल्तानपुर में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को विद्यालय परिसर में संचारी रोग से बचाव के लिए विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा में जानकारी दी गई। इससे बचने के लिए नियमित साफ -सफाई के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई।

शपथ में संचारी रोग से मुक्त कराने के लिए प्रतिबद्धता जताई गईं। छात्र - छात्राओं ने व्यक्तिगत स्तर पर साफ-सफाई, अपने गांव और मुहल्लों के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा घर की साफ-सफाई और स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। 

बताया गया कि संचारी रोग हमारे गांव क्षेत्र में रहने वाले परिवारों के बीमारी का कारण बन सकता है।
 विद्यालयों में छात्र - छात्राओं के साथ प्रधानाध्यापक डॉ. सुभाष चंद्र वर्मा,  सभी सहायक अध्यापक  सहित सभी कर्मचारियों  ने उपस्थित रह कर संचारी रोग मुक्ति की शपथ ली।

शुक्रवार, 23 सितंबर 2022

आवश्यक सूचना

Shri Kashiram Rastriya Inter College
कक्षा 6, 7 और 8 के सभी छात्र/ छात्राओं  को सूचित किया जाता है कि, शासन के आदेश के  अनुसार, भारी बारिश के कारण, तारीख 24/09/ 2022  को  जूनियर के सभी छात्रों का शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। इसलिए विद्यालय ना आएं।

👉जबकि कक्षा 9, 10, 11 और 12 के सभी छात्र/ छात्राएं विद्यालय में उपस्थित होंगे और सभी कक्षाएं चलेंगी।

                  आज्ञा से
                प्रधानाचार्य
श्री काशीराम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज 
मुरादाबाद, बरामदपुर, सुल्तानपुर।